Home उत्तर प्रदेश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: कलश यात्रा को विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने दिखाई...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: कलश यात्रा को विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने दिखाई हरी झंडी

तांबेश्वर मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र
FATEHPUR NEWS: जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह कलश यात्रा सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री के सोमनाथ अमृत महोत्सव और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सोमनाथ संकल्प महोत्सव का सजीव प्रसारण भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा देखा गया और उनके उद्बोधन को सुना गया। विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक और दीपोत्सव में भाग लिया। उन्होंने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं और समाज में एकता को मजबूत करते हैं। पूजन-अर्चन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार, डीपीएम, सभासद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।