MIRZAPUR NEWS: भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा विशेष बस्ती सम्पर्क अभियान के अंतर्गत बसही वार्ड में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राम आसरे सरोज व नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर घर-घर सेवा बस्ती में सम्पर्क किया। सेवा बस्ती में जनसंपर्क के दौरान अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राम आसरे सरोज ने कहा कि आजादी के बाद मोदी-योगी सरकार में शोषित, वंचितों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है, सबका साथ सबका विकास हो रहा है, यह बिना भेदभाव वाली मोदी-योगी सरकार है। सेवा बस्ती में सम्पर्क के दौरान नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब के सपने को साकार मोदी-योगी सरकार कर रही है। केवल विपक्षी पार्टियां जातिवाद का जहर घोलकर, वोट लेने के जुगाड़ में रहती हैं। मोदी-योगी सरकार में समरस समाज, समानता के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। सेवा बस्ती में जनसंपर्क में मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष भगवान दास जी, शक्तिकेंद्र संयोजक राकेश मौर्य, मनोज सोनकर, दिनेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, गोविंदा भारतीय, जालिम, शंकर लाल, शीतला प्रसाद, गणेश कुमार, जयप्रकाश, गोपाल सोनकर, नरेंद्र कुमार आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।







