Home उत्तर प्रदेश सेवा पखवाड़ा : बीयू में संतों का आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित

सेवा पखवाड़ा : बीयू में संतों का आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित

JHANSI NEWS: हिन्दी विभाग, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संतों का आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मडिया महादेव के महंत परम् पूज्य राजेश्वर उपाध्याय , विशिष्ट अतिथि के रूप में इस्कॉन मंदिर झांसी के संत महेश, सारस्वत अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय संस्कृत मंच के महासचिव डॉ. राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी द्वारा की गई। कार्यक्रम  का आयोजक प्रो. बी. बी. त्रिपाठी , निदेशक संस्कृत शोधपीठ एवं डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, सहायक आचार्य हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्जन एवं दीप कर किया गया. समागत अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रोफेसर बीबी त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृत में आशीर्वाद की महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि महोदय ने आशीर्वाद की महत्व विषयक आख्यान के माध्यम से आशीर्वाद के प्रभाव को अवगत कराया और साथ ही साथ वर्तमान में संतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि महेश जी ने भगवत गीता के माध्यम से नैतिक चरित्र सदाचार एवं आशीर्वाद के विषय में अवगत कराया। सारस्वत अतिथि डॉ. राजेश मिश्र ने भारतीय अध्यात्म विज्ञान एवं संस्कृत की महत्ता पर व्याख्यान किया। अध्यक्षी उद्बोधन में प्रो. मुन्ना तिवारी भीष्म पितामह के साथ युधिष्ठिर एवं  अर्जुन संवाद के माध्यम से आशीर्वाद के परिणाम की अवगत कराया. इस आशीर्वाद समारोह में डॉ. विपिन प्रसाद, डॉ. प्रेमलता, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. सुनीता वर्मा, कपिल शर्मा, आशुतोष शर्मा एवं हिन्दी विभाग के समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक डॉ श्रीहरि त्रिपाठी एवं आभार डॉ. रामनरेश दुहेलिया ने व्यक्त किया।