Home उत्तर प्रदेश सेंध काटकर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान व नकदी

सेंध काटकर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान व नकदी

SANGRAM GARH NEWS: थाना क्षेत्र के ग्राम कोडर खुर्द निवासी अनंत राम पटेल, जो वर्तमान में होमगार्ड विभाग में थाना मानिकपुर में तैनात हैं, के घर में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मकान के पीछे की पक्की दीवार में सेंध काटकर घर में प्रवेश किया और वहां से लगभग ₹5,500 नकद, आभूषण, बर्तन, खाद्यान्न तथा कपड़े सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब गृहस्वामी सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने संग्रामगढ़ थाने पहुंचकर चोरी की लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।