BALRAMPUR NEWS: कमाल खान थाना हर्रैया पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 5000/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गये। पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना हर्रैया पुलिस की कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक प्रेम कुमार पुत्र राज किशोर मौर्य थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 23.04.2025 को आवेदक को फोन करके एक घण्टे में डबल पैसा करके वापस करने का लालच देकर 5000 रूपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गयी थी , उसके बाद इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना हर्रैया द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹5000/- की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
रुपया वापसी का विवरण
साइबर हेल्पडेस्क थाना हर्रैया द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 5000/- की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी, अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत ₹5000/- की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील
जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।







