Home उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव बुरी तरह से हारने जा रही है:...

समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव बुरी तरह से हारने जा रही है: डिप्टी सीएम

चुनाव हारने के बाद जो दशा टीएमसी की हुई वही इनकी (सपा) भी होगी : डिप्टी सीएम

अपने शरीर के लिए समय अवश्य निकालें: डिप्टी सीएम

PRAYAGRAJ NEWS: दो दिवसीय प्रयागराज प्रवास पर शनिवार को जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से संवाद के दौरान कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने रिकॉर्ड बनाने का काम किया है और ये भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं की वजह से संभव हुआ। इसका श्रेय देश की जनता और कार्यकर्ताओं को जाता है। विश्व योग दिवस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अपने शरीर के लिए समय अवश्य निकालें। पूरी दुनिया में लगभग 200 देशों में विश्व योग दिवस मनाया जाता है। ये देश के लिए उपलब्धि की बात है और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि हम लोगों को पूरा ध्यान इस बात पर ध्यान देना है कि प्रयागराज कि सभी 12 सीटों को कैसे जीतें। यदि सभी सीटें जीतने में सफल रहे तो 2017 का रिकॉर्ड टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सभी 19 सीटों को जीतेंगे और सपा बसपा कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी ऐसा वातावरण वहां बना हुआ है क्योंकि डबल इंजन की सरकार में बुंदेलखंड में विकास के अभूतपूर्व उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत के अंदर ऐसा कोई दूसरा नेता नहीं जिसे 33 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला हो और पीएम मोदी ने उसे देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने जितना कहा उतना किया। समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव बुरी तरह से हारने जा रही है। और उसके बाद जो दशा आज टीएमसी की है वही इनका भी होगा। जो दल टूट रहे हैं ये उनके अहंकार का परिणाम है। जो दल परिवारवाद के आधार पर चलते हैं उनका यही हाल होता है। देश के 85 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा एनडीए की सरकार है। कर्नाटक व तेलंगाना में भी हम जीतेंगे। वर्तमान और आने वाला समय भाजपा का है। डबल इंजन सरकार और ताकत से वापस आये इसके लिए अपने अपने मंडलों शक्ति केंद्रों बूथों पर मेहनत करें। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चल रही है।

अखिलेश यादव समय का इंतजार करें

इससे पहले सर्किट हाउस में मीडिया से औपचारिक बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के इस बयान पर की भाजपा के विधायक पाला बदलने को तैयार हैं के जवाब में कहा कि अखिलेश यादव से कहिये की समय का इंतजार करें। वहीं ओम प्रकाश राजभर के इस बयान पर की विपक्ष के काफ़ी विधायक उनके (केशव प्रसाद मौर्य) संपर्क में रहा करते हैं पर डिप्टी सीएम ने कहा इन सब बातों का कोई दम नहीं होता। भारती जनता पार्टी के पास इतने कार्यकर्ता हैं विधानसभा चुनाव लड़ने वाले की समाजवादी पार्टी जैसी खराब पार्टी के लोगों की आवश्यकता नहीं है। करणी सेना के अध्यक्ष द्वारा यूपी की सड़कों को उनके (केशव प्रसाद मौर्य) गाल की तरह खुरदुरी बताने के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ये इतने हल्के लोग हैं कि क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं इसका भी मान सम्मान ध्यान नहीं रहता है तो इस पर क्या कहा जाय। राम मंदिर चंदा गबन मामले के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है। जो कार्रवाई होगी वो करेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट है। 2027 के चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में 100 में 80 प्रतिशत सीट हमारी होगी।

संभ्रांत लोगों से किया संवाद मंडल कार्यकर्ताओं को 2027 के लिए तैयार रहने को कहा

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संभ्रांत लोगों से उनके आवास जाकर संवाद स्थापित किया। डिप्टी सीएम सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय के मालवीय नगर स्थित आवास गए। उसके बाद मुट्ठीगंज स्थित पार्षद नीरज गुप्ता के आवास पर उन्होंने लोगों से भेंट कर संवाद किया। तत्पश्चात डिप्टी सीएम अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता के एलनगंज, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय ओम के बँधा रोड व संजय शुक्ला के सलोरी स्थित आवास गये और संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा की। इसके बाद डिप्टी सीएम फाफामऊ स्थित विनीता अस्पताल सभागार पहुंचे जहां शिवकुटी मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों से संवाद करते हुए उनसे 2027 के लिए पूरी सजगता से तैयार रहने का आह्वाहन किया।भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, प्रभा शंकर पांडेय, डॉ शैलेश पांडेय, कमलेश गौतम, अमरनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, सुरेंद्र चौधरी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, अनुज कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, विक्रम भदौरिया, रमेश पासी, मनोज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अरुण पटेल, सचिन जायसवाल, उमेश तिवारी, प्रवीण भारती, विजय द्विवेदी,सुजीत कुशवाहा, राजेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।