Home आस्था सपा ने मनाई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

सपा ने मनाई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

MIRZAPUR NEWS: मेवाड के गौरव अदम्य साहस और राष्ट्रवाद के प्रतिक वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती  हर्शोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई इस अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा लोहिया ट्रस्ट में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी के नेता व ठाकुर जगदिश्वर ने राणा प्रताप के आदम कद चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर ठाकुर जगदिश्वर सिंह ने कहा जैसे महाराणा प्रताप जी ने घास की रोटी खाकर जुल्मी अत्याचारीयो को अपने माटी से दुर भगाया है ठीक उसी प्रकार हम समाजवादी लोग भी इस जुल्मी, अत्याचारी सरकार को उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पुरे देश से उखाड फेकने का काम करेगें। कार्यक्रम में अशोक सिंह ’मुन्ना’, शक्ति श्रीवास्तव, शैलेष पटेल, अभय यादव, संदेश यादव, अजय सोनकर, रामजी यादव, धीरेन्द्र सिंह, लल्लू सिंह, अखिलेश सिंह, विरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।