Home उत्तर प्रदेश संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से मिला विवाहिता का शव

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में एक विवाहिता संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से झूल गई, जिससे विवाहिता की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी सोमवती देवी पत्नी पवन पटेल 25 वर्ष की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी, प्रत्यदर्शियों की माने तो शनिवार की दोपहर सोमवती संदिग्ध दशा में घर के अंदर दो दीवारों के बीच रखे बांस की धन्नी में साड़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आसपास मौजूद लोगो को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शहजादपुर जनार्दन सिंह ने जांच पड़ताल के बाद औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्यवाही में जुट गए है। घटना की जानकारी हुई मृतका के पिता व भाई मौके पर पहुंचे है।