Home उत्तर प्रदेश श्री साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता हुए सम्मानित

श्री साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता हुए सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: श्री साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता को समाज सेवा और रक्तदान सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट और यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह हरियाणा राज्य के सभागार में आयोजित 3 दिवसीय निफा रजत जयंती स्थापना समारोह के दौरान हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण स्पीकर हरियाणा विधानसभा और राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू उपस्थित थे। जापान और मॉरीशस से आए अतिथियों ने भी इस समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम निफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे रेणुकूट और आलोक अग्रवाल बलराम की निगरानी में आयोजित किया गया था। शुभम गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम के प्रयासों का परिणाम है और यह उन्हें सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर रक्त केंद्र मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर के जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।