Home उत्तर प्रदेश विपुल ने भानु प्रताप स्पोर्ट्स क्लब को जिताया

विपुल ने भानु प्रताप स्पोर्ट्स क्लब को जिताया

PRAYAGRAJ NEWS: विपुल द्विवेदी के हरफनमौला खेल (59 रन नाबाद, 50 गेंद, 11 चैके, एक छक्का एवं 8-0-33-4) की बदौलत भानु प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ने इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 36.1 ओवर में 190 रन (अवि कुमार 64, मुदित कुमार 30, सौरभ प्रताप सिंह 22, विपुल द्विवेदी 4ध्33, आदित्य केसरवानी 3ध्30, शिवांग पांडेय, दक्ष पांडेय व श्रेयांश श्रीवास्तव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में  भानु प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ने 35.3 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन (विपुल द्विवेदी 59 नाबाद, समर्थ पांडेय 52, अजीत कुमार 43, आशुतोष प्रताप सिंह 29, सौरभ प्रताप सिंह 2ध्36, आरव चावला 1ध्19) बना लिए।