स्पोर्ट्स जंक्शन ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट में ध्रुव एवं अभिनव चमके
PRAYAGRAJ NEWS: विष्णु भगवान क्लब और वर्मा क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर स्पोर्ट्स जंक्शन ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के ध्रुव (59 रन, 46 गेंद, नौ चैके) और अभिनव राज (3-0-18-3) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाफामऊ क्लब मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन (ध्रुव 59, आदित्य सिंह 24 आशीष गुप्ता 13, श्लोक पटेल 2ध्07, अनुभव, अनिकेत मिश्रा, प्रांजल यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज की पूरी टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन (रिशु 45, श्लोक पटेल 20 नाबाद, अंकुश कुमार 16, अभिनव राज 3/18, अरुनभ दयाल 3/22, दिव्यांश सिंह व हिमांशु एक-एक विकेट) ही बना सकी। अभिनव राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 24.4 ओवर में 109 रन (हिमांशु पांडेय 45, शिवांश यादव 2/14, दिव्यांश मिश्रा 2/20, सार्थक यादव, गौरव यादव व आभास सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में वर्मा क्लब ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 110 रन (श्रेयांश शुक्ला 42, हरि ओम 35 हिमांशु व आदित्य एक-एक विकेट) बना लिए। श्रेयांश शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







