ETAWA NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को अपने चौगुर्जी स्थित आवास पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया। यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये कमर कस लें इसमें किसी तरह की ढ़ील न करें।और पीडीए को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सपा का एक ही लक्ष्य है कि 2027 में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा नेता और कार्यकर्ता गांवों में लोगों के बीच में रहें तथा उनकी समस्याओं को सुनें और पार्टी के जिला नेतृत्व को बतायें। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं पूछी और जन प्रतिनिधियों के अलावा आम जनता की बातों को सुना तथा उनके निराकरण के लिये अधिकारियों से बातचीत कर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कहा। इसी क्रम में नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक ने आज पूर्व मंत्री एंव विधायक शिवपाल सिंह यादव से उनके चौगुर्जी स्थित आवास पर मुलाकात की, श्री यादव ने शफी अहमद को बधाई देते हुए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सांसद जितेंद्र दोहरे सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







