Home उत्तर प्रदेश विकास के अर्धशतक से मऊआइमा क्लब को मिली जीत

विकास के अर्धशतक से मऊआइमा क्लब को मिली जीत

फोटो:विकास कुमार

PRAYAGRAJ NEWS: विकास कुमार के अर्धशतक (88 रन, 53 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) की बदौलत मऊआइमा क्लब ने लूकरगंज क्लब को 89 रन से हराकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में मऊआइमा क्लब नें 25 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन (विकास कुमार 88, सचिन यादव 42 नाबाद, शुभ सोनी 37, आशीष यादव 21, राघवेंद्र श्रीवास्तव 3/53, राजकमल वर्मा 1/34) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब की पूरी टीम 22.4 ओवर में 132 रन (राजकमल वर्मा 32, कार्तिकेय श्रीवास्तव 22, प्रथम 21, फैजान खान 3/18, उत्कर्ष 20, रंजीत कुमार, मोहम्मद रेहान, अश्मित पटेल एक-एक विकेट) पर सिमट गई। विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।