Home उत्तर प्रदेश विकसित हो चुके आदर्श तालाब का चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने किया...

विकसित हो चुके आदर्श तालाब का चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण की सराहना

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत सिराथू में विकसित हो चुके आदर्श तालाब का मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अवर अभियंता  भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तालाब की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण हरियाली एवं विकसित की गई अन्यसुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने आदर्श तालाब के विकास कार्य की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए इसे नगर पंचायत की एक सुंदर और उपयोगी धरोहर बताया।नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव ने कहा कि आदर्श तालाब के विकसित होने से नगर की सुंदरता में वृद्धि हुई है। यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आदर्श तालाब की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि इसकी सुंदरता लंबे समय तक बरकरार रहे।  इस दौरानअधिकारियों ने तालाब की बेहतर स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और इसके रखरखाव में लगे कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।