KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय सभागार में बुधवार को सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कड़ा के अधीक्षक डॉ. मो. सऊद के निर्देशन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी देवी एवं अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अध्यक्ष रागिनी देवी ने कहा कि सफाई कर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। विषम परिस्थितियों में भी वे अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि लगातार फील्ड में कार्य करने के कारण सफाई कर्मियों को मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाना आवश्यक है। शिविर में सीएचसी कड़ा की चिकित्सकीय टीम ने सफाई कर्मियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरतमंद कर्मियों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। चिकित्सकों ने ड्यूटी के दौरान मास्क और ग्लव्स का नियमित उपयोग करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह।







