FATEHPUR NEWS: जनपद स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कमलावती सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का स्तर संतोषजनक पाया गया, जबकि सभी अभिलेख एवं रिकार्ड व्यवस्थित और पूर्ण मिले। रोस्टर के अनुसार सभी कर्मचारी भी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने शेल्टर होम में रह रही थरियांव क्षेत्र की एक बालिका से बातचीत कर उसकी स्थिति की जानकारी ली। साथ ही भ्रमण पंजिका, मास्टर रजिस्टर एवं अन्य पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा शेल्टर कक्ष के बेड, वॉशरूम सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा गया। अप्रैल 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट का भी निरीक्षण किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार केंद्र की सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के समय कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सेंटर मैनेजर समीना बानो, मनो-सामाजिक परामर्शदाता मोहिनी साहू, केस वर्कर मधुरिमा, मल्टीपरपज स्टाफ रूपा एवं गार्ड जयचंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





