KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती मंगलवार की प्रातः घर से बिना बताए कही चली गई, परिजनों की आंख खुली तो खोजबीन शुरू कर दिया, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब घर पर नहीं थी तो खोजबीन शुरू कर दिया पीड़ित के मुताबिक उसकी पुत्री को पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित ने युवक के पिता से उलाहना दिया तो युवक का पिता गाली गलौच जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने पईसा थाना क्षेत्र के जवई गांव निवासी नोफिल उर्फ नौखिल अली एवं अनवर के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



