SAHARANPUR NEWS:;चिलकाना स्कूल वाहनों व स्कूल बच्चों की सुरक्षा के लिए तहसीलदार सदर व थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के समस्त विद्यालय प्रबंधकों की बैठक का आयोजन किया गया। थाना चिलकाना में यातायात व्यवस्था को देखते हुए तहसीलदार सदर जसविंदर सिंह और थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी के द्वारा सामूहिक रूप से सभी प्रबंधकों को यातायात के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया कि स्कूल वाहनों को सुरक्षित पार्किंग में खड़ा किया जाए। जिन विद्यालय में स्कूल वाहन की व्यवस्था की गई है, उनके ड्राइवर का सत्यापन किया जाए और उनका चरित्र प्रमाण पत्र बनवाया जाए। जिस भी रोड से विद्यालयों के वाहन जाते हैं, उनके रुकने के स्थान को सुनिश्चित किया जाए। तहसीलदार जसविंदर सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चों को विद्यालय में किसी भी बाइक के द्वारा न आने दिया जाए तथा सभी बच्चों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के लिए कहा जाए। किसी भी प्रकार के वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे ने बैठाया जाए। बैठक में सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनोद रावल, डीटीएच इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुंतज़िर अलीग, ए0 डी0 मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल चिलकाना प्रबंधक सचिन जैन,न्यू कैंब्रिज स्कूल के प्रधानाचार्य विकास कुमार, हिमालय इंटरनेशनल स्कूल से प्रिंस शर्मा, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल से रशीद फरीदी, राजकीय इंटर कॉलेज गुमटी, ब्राइट फ्यूचर अकादमी दुमझेडा, जेजे इंटर कॉलेज सुल्तानपुर से भी प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।







