MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार सभागार में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने गरीब और जरूरतमंद लोगों का जीवन बदला है। अब हमारा दायित्व है कि बूथ स्तर तक इन उपलब्धियों को लेकर जाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी मंडलों में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा। साथ ही प्रदर्शनी और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, रवीन्द्र नारायण सिंह, गौरव ऊमर, सुनीता शर्मा, उदय भान तिवारी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, सी.एल. बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री वीरेन्द्र प्रताप यादव, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे के साथ जिला मीडिया सह संयोजक विजय शक्ति दूबे उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।







