Home उत्तर प्रदेश मां रामरति मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त...

मां रामरति मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह

FATEHPUR NEWS: शहर के जीटी रोड स्थित मां रामरति मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज द्वारा एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री राम स्नेही मेमोरियल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्टाफ एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक पटेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल योग्य नर्स तैयार करना ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और सेवाभावी नागरिक बनाना भी है। कॉलेज की प्रशासिका प्रियंका सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों ने न केवल रक्तदान किया, बल्कि लोगों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक भी किया। शिविर की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों के साथ-साथ आम जनमानस ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में एकत्रित रक्त को जनकल्याण हेतु जिला ब्लड बैंक फतेहपुर को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के अंत में 25 रक्तदाताओं को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विशाल सिंह सहित समस्त टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।