Home उत्तर प्रदेश मंडलायुक्त,प्रयागराज ने ग्राम चौपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं

मंडलायुक्त,प्रयागराज ने ग्राम चौपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं

मंडलायुक्त ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया एवं बच्चों को कराया अन्नप्राशन

मंडलायुक्त ने लाभार्थियों को आवास की चाबी एवं आयुष्मान कार्ड प्रदान किया
KAUSHAMBI NEWS: मंडलायुक्त,प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने आज विकास खण्ड मंझनपुर की ग्राम-सैदनपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्होंने उप जिलाधिकारी,मंझनपुर से आइ.जी.आर.एस. पर ग्राम सैदनपुर की प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कियाजाए। उन्होंने लम्बित वरासत के प्रकरणों को भी शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर महिलाओं को और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। चौपाल में ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम में विद्युत खम्भा लगाया जाना है, जिस पर मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता,विद्युत को सर्वे कराकर विद्युत खंभा शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। उन्होंने कृषकों को मोटे अनाज की बीज मिनी किट प्रदान किया. जिलाधिकारी द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर ग्रामवासियों ने बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 93 परिवारों को चिन्हित किया गया है, सभी पात्र लोगों को शीघ्र आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके साथ उन्होंने सभी ग्रामवासियों से फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराने की अपील की। ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। ग्राम चौपाल में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।