Home उत्तर प्रदेश भाजपा नगर मंडल पश्चिमी ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान...

भाजपा नगर मंडल पश्चिमी ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान चिंतक, भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती एवं बलिदान दिवस के अवसर पर 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत मीरजापुर नगर के मुकेरी बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान को याद किया। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस अखंड भारत और एक संविधान के संकल्प के लिए अपना जीवन समर्पित किया, वह सपना साकार हो गया है। धारा 370 हटने के साथ जम्मू-कश्मीर का पूर्ण एकीकरण मजबूत हुआ और राष्ट्रीय एकता को नई शक्ति मिली। यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि डॉ. मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश के महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान, उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, संतोष जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, संयोजक मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, सह संयोजक पुनीत मिश्रा मंडल मंत्री, कार्यक्रम सह संयोजक आनंद किशोर, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनीता चौधरी, बूथ अध्यक्ष राहुल सोनकर, सतीश सोनी, जितेंद्र यादव आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।