MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) गुरूवार को नगर पालिका के बुंदेलखंडी वार्ड के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितिन केशरवानी की जीत पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज एवं नवनिर्वाचित सभासद नितिन केशरवानी का कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड चुनाव प्रभारी शरदिनन्दुमणि त्रिपाठी, गौरव ऊमर, इन्द्र कुमार सिंह, उदयभान तिवारी, सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. सी.एल. बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री रोहित त्रिपाठी, विरेन्द्र प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, पूर्व जिला महामंत्री रमेश दूबे, जिला सह-कोषाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, जिला आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, धनन्जय मौर्य, जिला कार्यसमिति सदस्य रुद्रेश प्रताप सिंह, राकेश कुमार बिन्द, विरेन्द्र कुमार मौर्य ‘वीरू’, प्रेमलता दूबे, सोनम चतुर्वेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, शुभम जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, डॉली अग्रहरि, प्रितेश कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, विरेन्द्र तिवारी, विकास कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा द्वारा दी गई।
Home उत्तर प्रदेश बुंदेलखंडी वार्ड उपचुनाव में जीते भाजपा प्रत्याशी नितिन केशरवानी,जिला कार्यालय में हुआ...







