Home उत्तर प्रदेश प्रसव पीड़ा पर भारी कुव्यवस्था का दर्द: मेडिकल काॅलेज अस्पताल के गायनी...

प्रसव पीड़ा पर भारी कुव्यवस्था का दर्द: मेडिकल काॅलेज अस्पताल के गायनी विभाग की हालत खस्ता

JHANSI NEWS: महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज के गायनी वार्ड के चारों तरफ अनियमितताएं फैली हैं। गायनी वार्ड में पलंग पर कटे -फटे गद्दों पर चादरें तक नहीं थीं और ना ही वार्डों में साफ-सफाई थी। वार्ड में जगह-जगह गंदगी फैली थी। इससे अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं  को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में फैली अनियमितताओं के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में मरीजों के लिए लगे कई बेड खुद दम तोड़ रहे हैं। प्रसव कराने आयी गर्भवती महिलाए इन दिनों इस वार्ड में चेन से सेहत का लाभ भी नहीं ले सकती । वार्ड में स्थापित कई बेड ऐसे हैं जोकि वर्तमान में अपनी आखिरी सांसे गिन रहे हैं। वार्ड में कई बेड तो ऐसे हैं जिन्हें दूर से देखने पर बेड नहीं बल्कि धनुष का आकार भी कहा जा सकता है। इस हालात से स्वयं ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीमारी से ग्रस्त मरीज उक्त बिस्तरों पर किस प्रकार से उपचार लेते होंगे। बेड की व्यवस्था को देखने पर ऐसा लग रहा है कि मानों वार्ड में स्थापित किए गए बेड मात्र औपचारिकता के लिए हों। शायद ही इन्हें समय रहते बदलने का प्रावधान मेडिकल कॉलेज  प्रबंधन ने किया हो। हलांकि प्रबंधन समय-समय पर खस्ता हालत हो चुके बिस्तरों को बदल नए लगाने की बात कह रहा है लेकिन हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं, जिससे गर्भवती महिलाओ का बेड पर लेट कर मर्ज का अहसास और बढ़ जाता होगा।