Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज में 200 एकड़ में बसेगी श्एयरोसिटीश्, पीडीए ने भूमि अधिग्रहण किया...

प्रयागराज में 200 एकड़ में बसेगी श्एयरोसिटीश्, पीडीए ने भूमि अधिग्रहण किया तेज

शासन से 100 करोड़ की मंजूरी, आईटी पार्क, न्याय खंड, ग्रुप हाउसिंग और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी हाईटेक टाउनशिप
PRAYAGRAJ NEWS: संगम नगरी प्रयागराज में लगभग तीन दशक बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एक नई हाईटेक टाउनशिप श्एयरोसिटीश् विकसित करने जा रहा है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में प्रस्तावित यह महत्वाकांक्षी परियोजना करीब 200 एकड़ भूमि में विकसित की जाएगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद पीडीए ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए शासन ने 100 करोड़ रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करा दी है। भूमि अधिग्रहण कार्य को गति देने के लिए कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अनुमति के बाद एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपालों सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीडीए से संबद्ध किया गया है। वर्तमान में संबंधित क्षेत्रों का सर्वे कार्य तेजी से कराया जा रहा है।पीडीए के उपाध्यक्ष आईएएस ऋषिराज ने बताया कि एयरोसिटी को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 100 एकड़ भूमि पर विकास कार्य शुरू होगा। उनका लक्ष्य अगस्त माह तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करना है।