खो-खो, कबड्डी, कराटे, जिमनास्टिक, शूटिंग एवं तीरंदाजी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
PRAYAGRAJ NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के आदेशानुसार एवं जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन में शुक्रवार को जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, एलनगंज में जनपदीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खेलकूद ट्रायलध्चयन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। जनपदीय नोडल व्यायाम शिक्षक बृजेश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, जिमनास्टिक, कराटे, शूटिंग तथा तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगामी मंडलीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का भी विकास करते हैं। उन्होंने छात्राओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी वरुण यादव, राजीव त्रिपाठी तथा जिला समन्वयक विकास पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अशोक मौर्य, घनश्याम दास, अमर बहादुर पटेल, सुनील धुरिया, बृजेश कुमार, शत्रुघ्न सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, विनीत सिंह, मानिक सिंह, सुनील द्विवेदी, अरविन्द कुमार सिंह, विद्यानिवास मिश्र, प्रवीण सिंह, इशरत परवीन, कंचन यादव, लक्ष्मी सोनकर, प्रवीण कुमार, विपिन कुमार, सिल्की गुप्ता, श्रद्धा श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, रेखा रानी, गायत्री यादव, विवेकानंद पांडे, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह तथा अनिकेत ने निर्णायक एवं आयोजन सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कंपोजिट विद्यालय एलनगंज, प्रयागराज की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव ने भी प्रतियोगिता के सफल संचालन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन आगामी मंडलीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।







