PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के प्रयागराज आगमन पर गंगापार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोरांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरदार स्वागत किया।गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले।सरकार पेपर लीक के गुनहगारों को बचा रही है। जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और दोषियों को सजा नहीं मिलती, कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।सनातन धर्म में आस्था रखने वालों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। सरकार चंदा और चढ़ावा चोरी को छिपाने के लिए जनता का ध्यान भटका रही।राज्य में दलितों, महिलाओं और बालिकाओं पर उत्पीड़न तेजी से बढ़ा है। भाजपा पोषित अपराधी बेलगाम हैं और पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं।गरीबों और पिछड़ों की आवाज दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। अजय राय ने हुंकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से इस दमन के खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी मंजू मौर्या,जिला महासचिव सुनील पाण्डेय, डा. अमर सिंह पटेल, समशुल कमर,खुशनवेदा फारुकी, वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, अफजाल अहमद, हर्ष पटेल, रमेश मौर्या, धनराज, वरिष्ठ मौर्या, वशिष्ठ पटेल, मो. वसीम, मासूम अहमद, मो.यासिर, मो. फारुक, रितेश पासी, कार्तिकेय पाण्डेय, मो. अकरम, गुलाब पटेल, आदित्य मौर्या, मुजीब खान, अभिलाष, धर्मेंद्र मौर्या, सूर्यभान, शिवशंकर पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।







