प्रतियोगिता का शुभारंभ, विभिन्न खेलों में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
PRAYAGRAJ NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने कहा कि ष्खेल सदैव खेल की भावना से खेलना चाहिए।ष् खेल आपसी प्रेम, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं तथा खिलाड़ियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यह बात उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खेलकूद ट्रायलध्चयन प्रतियोगिता 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर कही। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, एलनगंज, प्रयागराज में जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन तथा जनपदीय नोडल व्यायाम शिक्षक बृजेश यादव के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, जिमनास्टिक, कराटे, शूटिंग एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक लेखाधिकारी वरुण यादव तथा राजीव त्रिपाठी एवं विकास पांडेय (जिला समन्वयक) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अशोक मौर्य, घनश्याम दास, अमर बहादुर पटेल, सुनील धुरिया, बृजेश कुमार, शत्रुघ्न सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, विनीत सिंह, मानिक सिंह, सुनील द्विवेदी, अरविंद कुमार सिंह, विद्यानिवास मिश्र, प्रवीण सिंह, इशरत परवीन, कंचन यादव, लक्ष्मी सोनकर, प्रवीण कुमार, विपिन कुमार, सिल्की गुप्ता, श्रद्धा श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, रेखा रानी, गायत्री यादव, विवेकानंद पांडे, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह एवं अनिकेत ने निर्णायक एवं आयोजन सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कंपोजिट विद्यालय एलनगंज, प्रयागराज की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव ने भी प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित प्रतिभागी आगामी मंडलीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।







