Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री ने किया पुनर्विकसित विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण, समारोह में...

प्रधानमंत्री ने किया पुनर्विकसित विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण, समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शुक्रवार को मीरजापुर के विंध्याचल रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, उ०प्र० सरकार आशीष पटेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उक्त स्टेशन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा पंजाब के जालंधर कैंट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य रामसकल, जिला अध्यक्ष इंजी0 राम लौटन बिंद, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डॉ० एस०पी० पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच दिव्यांशु पटेल उर्फ दीपू पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आई०टी० मंच दुर्गेश पटेल, जिला महासचिव युवा मंच हर्षित पटेल, जोन अध्यक्ष डॉ० श्याम कुशवाह, सेक्टर अध्यक्ष विशंभर पांडे सहित भाजपा व अपना दल (एस) के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।