Home उत्तर प्रदेश एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अभेद्य न्यायालय सुरक्षा हेतू किया...

एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अभेद्य न्यायालय सुरक्षा हेतू किया गया मॉक ड्रिल

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय) शुक्रवार को न्यायाधीश/सुरक्षा समिति के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति एवं कुशल दिशा-निर्देशन में न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष आकस्मिक सुरक्षा मॉक ड्रिल (Mock Drill) का सफल आयोजन किया गया । उक्त सुरक्षा अभ्यास अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी अभिसूचना के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक (सुरक्षा प्रभारी) की प्रत्यक्ष देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विशेषज्ञ सुरक्षा इकाइयों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया । मॉक ड्रिल के दौरान बम निरोधक व श्वान दस्ता (BDDS & Dog Squad): बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड द्वारा न्यायालय परिसर, वीआईपी रूम, कचहरी कक्षों तथा संवेदनशील गलियारों में सघन चेकिंग का अभ्यास किया गया और संदिग्ध वस्तुओं को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का प्रदर्शन किया गया । अग्निशमन दल (Fire Service Team) फायर ब्रिगेड टीम द्वारा परिसर में आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति से निपटने, उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकास (Evacuation Drill) का सफल प्रदर्शन किया गया । त्वरित प्रतिक्रिया समय (Response Time) आपातकालीन अलार्म बजने पर सुरक्षा बलों की तत्परता और उनके मोर्चा संभालने के रिस्पांस टाइम को मापा गया, जो अत्यंत सराहनीय रहा । मॉक ड्रिल के दौरान न्यायालय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी अभिसूचना सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण रहे मौजूद ।