KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी को गांव का एक युवक भगा ले गया, खोजबीन के बाद किशोरी के पिता उलाहना देने गया तो युवक के पिता ने गाली गलौच कर धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का एक युवक उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर कर गुरुवार को दिल्ली भगा ले गया है, पीड़ित का आरोप है कि खोजबीन के बाद युवक के घर उलाहना देने गया तो युवक का पिता गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने सौरई बुजुर्ग गांव निवासी हुन्नू पाल व उसके पिता जयचंद्र पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





