Home उत्तर प्रदेश नकदी व जेवर लेकर युवती प्रेमी संग रफूचक्कर, भाई की तहरीर पर...

नकदी व जेवर लेकर युवती प्रेमी संग रफूचक्कर, भाई की तहरीर पर केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बहन घर से नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई है, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन गुरुवार की दोपहर तीन बजे के करीब घर से निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, तो खोजबीन शुरू कर दिया, पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन घर से डेढ़ तोला की मंगलसूत्र , साठ हजार नकदी लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई है, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।