KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के मढियामई में मामूली बात को लेकर दो बराती आपस में भीड़ गए इस मारपीट में एक बराती चोटिल हो गया, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी बिहारी लाल पुत्र दुखी लाल ने शुक्रवार को सीओ सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की रात वह गांव के मकरध्वज लोधी की बारात में अपने भाई सतीश कुमार के साथ सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं चार मढियामई आया था । पीड़ित का आरोप है कि बारात में वह बैठकर नाश्ता कर रहा था, इस दौरान टेवा के देवी दयाल का पूरा गांव का एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया शोर मचाने में भीड़ जमा हो गई जिसके बाद विपक्षी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच कर धमकी देने लगा। जिसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल चला गया। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने मंझनपुर कोतवाली के टेवा का मजरा देवी दयाल का पूरा गांव निवासी रामू लोधी व युधिष्ठिर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।





