Home उत्तर प्रदेश करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल काॅलेज में शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान रैली...

करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल काॅलेज में शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान रैली निकाली गई

PRAYAGRAJ NEWS: (सलीम खान) दादूपुर करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल काॅलेज में शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान रैली निकाली गई। इसमें काॅलेज के सभी फैकल्टी के स्टूडेंट्स, टीचर शामिल हुए। काॅलेज की प्रिंसिपल विपना कुमारी भंडारी ने भी भाग लिया। यह रैली काॅलेज से प्रारंभ होकर अम्बर मोटर्स तक जाकर फिर काॅलेज पहुंच कर कार्यक्रम में बदल गई। रैली में सभी स्टूडेंट्स नशा विरोधी नारे लिखेें तख्तियां हाथ में लेकर पूरे मार्ग में लोगों को नशा मुक्त भारत का संदेश देते रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य विपना कुमारी भंडारी ने सभी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टूडेंट्स को इस बात का संकल्प दिलाया कि वे अपने आसपास रहने वालों और मरीजों को नशे के परिणाम बताकर उनको नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। काॅलेज के प्रशासक डाॅ. एहतेशाम ने भी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने का आहवान किया। कार्यक्रम में काॅलेज के एमडी एवं प्रसिद्ध फिजिशियन डाॅ.एमआई खान ने विद्यार्थियों को केंद्र व प्रदेश सरकार के नशामुक्त अभियान को साकार करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर फैकेल्टी मेंबर्स एडवोकेट राशिद सिद्धिकी, मो. आयाज, राधेकृष्ण, बीनू सिंह, निरंजन सिंह एवं मंजूला साहू आदि अन्य ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।