Home उत्तर प्रदेश दहेज प्रताड़ना को लेकर पति समेत ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज

दहेज प्रताड़ना को लेकर पति समेत ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और पति द्वारा मारपीट को लेकर लालगंज पुलिस ने ससुरालीजनो के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के खानापटटी निवासिनी खुशनुमा बानो पत्नी मो0 सलमान ने तहरीर देकर कहा है कि दहेज को लेकर पति सलमान पुत्र मन्नान व सास अफसरूननिशा, देवर उस्मान व इमरान तथा लुकमान व ससुर मन्नान तथा मन्नान के भाई मुन्शी दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते हैं। पीड़िता के मुताबिक बीती सत्ताईस व अटठाईस जून को पति सलमान द्वारा उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की गयी। ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर पीड़िता को भी घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सलमान समेत आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज किया है।