PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपियो द्वारा पीड़ित की चहरदीवारी ढहाए जाने व उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट को लेकर केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के भदारी कला निवासी राजेन्द्र कोरी पुत्र भगौती ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती अटठाईस जून को सुबह सात बजे गांव के आरोपी राजेश कोरी, मिथुन, मुकेश पुत्रगण स्व0 रामवृक्ष कोरी तथा राजेश की पत्नी कोमल ने एकराय होकर उसकी पुरानी चहरदीवारी गिरा दी। मना करने पर आरोपियो द्वारा पीड़ित के घर के अंदर घुसकर मारपीट की गयी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तब आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।



