Home उत्तर प्रदेश आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज

आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: रंजिश को लेकर पीडिता तथा परिवार के सदस्यो के साथ गालीगलौज व मारपीट तथा धमकी को लेकर लालगंज पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर तियांई गांव निवासी रामआसरे पुत्र रामभरोस ने दी गई तहरीर में कहा है कि अटठाईस जून को शाम आठ बजे उसका पुत्र विमलेश रानीगंज बाजार से घर आ रहा था। रास्ते मे पड़ोसी कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे। अचानक विपक्षी अनूप, अनुज पुत्रगण रामकिशोर, राजकुमार सरोज व विनोद तथा राम किशोर पुत्रगण रामदुलारे एवं रामदुलारे की पत्नी श्यामा देवी उसके बेटे को गाली देने लगे। मना करने पर आरोपियो द्वारा लाठी डण्डे से मारपीट शुरू कर दी गयी। तहरीर मे कहा गया है कि आरोपियो ने उसके दोनों बेटे के साथ उसे भी मारपीट कर चुटहिल कर दिया गया। पड़ोसियों के जुटने पर आरोपियो ने जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनूप समेत आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है।