Home आस्था डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बाके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, वृक्षारोपण...

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बाके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरगद का पौधा लगाया, मछलियों को खिलाया चारा
FATEHPUR NEWS: जनपद में धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को बाके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रातः लगभग 10 बजे मंदिर पहुंची जिलाधिकारी ने भगवान के दर्शन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में बरगद के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर स्थित जलाशय में पहुंचकर मछलियों को चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि सभी जीवों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना समाज के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के इस दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।