SANGRAM GARH NEWS: स्थानीय थाना क्षेत्र के सौवना सरिया स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर । रविवार आज 3:00 बजे दिन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशकुला खान (24 वर्ष) पुत्र कल्लू तथा रियाजुद्दीन (32 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हिसहार मोटरसाइकिल से अपने घर पड़री कला, जनपद लखीमपुर खीरी जा रहे थे। दोनों युवक छत्तीसगढ़ के मानिंदगढ़ क्षेत्र में चारपाई बनाने का कार्य करते थे और अपने छह साथियों के समूह के साथ मोटरसाइकिलों से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सौवना गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद आने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अशकुला खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रियाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने युवक की मृत्यु की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।







