Home उत्तर प्रदेश डिजिटल दौर में पत्रकारिता को नई ऊंचाइयां मिलीं:शेख जलालुद्दीन

डिजिटल दौर में पत्रकारिता को नई ऊंचाइयां मिलीं:शेख जलालुद्दीन

निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज की असली ताकत : विवेक पाण्डेय
SONBADHR NEWS: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन द्वारा होटल पद्मिनी में “पत्रकारिता तब और अब” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में खबरों की गति बढ़ी है, लेकिन सत्यता बनाए रखना बड़ी चुनौती है। भाजपा नेता चांद प्रकाश जैन ने निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर देते हुए फर्जी पत्रकारिता और ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुदीन ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप बदला है, लेकिन इसके मूल मूल्य आज भी वही हैं।डिजिटल दौर में पत्रकारिता को नई ऊंचाइयां मिलीं है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता और सामाजिक सरोकार बनाए रखने की अपील की। विवेक कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को एकजुट रहने और निष्पक्ष पत्रकारिता करने की सलाह दी। वहीं अन्य वक्ताओं ने फेक न्यूज, सोशल मीडिया के प्रभाव और पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लाए के साथ संपन्न हुआ। इस पत्रकारिता दिवस समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।