MIRZAPUR NEWS: भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ जीआईसी के सामने बीएलजे ग्राउंड, महुवरिया में मोदी एवं योगी सरकार की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ.प्र., लखनऊ द्वारा लगाई गई तीन दिवसीय विकास एवं जनकल्याणकारी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ तथा मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अन्त्योदय’ के संकल्प को जमीन पर उतारने का जीवंत उदाहरण यह प्रदर्शनी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, हर घर नल जल मिशन, एक जनपद-एक उत्पाद, मिशन शक्ति, विन्ध्य कॉरिडोर, अयोध्या राम मन्दिर का विकास, प्रदेश में फोरलेन, सामूहिक विवाह, निराश्रित महिला पेंशन आदि योजनाओं की सफलता की उपलब्धियों को बखूबी दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शनी विकास यात्रा का आईना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति से बेटियों को सुरक्षा मिली है तो वहीं एक जनपद-एक उत्पाद योजना से मिर्जापुर के कालीन व पीतल उद्योग को वैश्विक पहचान मिली है। जनपद में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय मेडिकल कॉलेज, मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, विन्ध्य कॉरिडोर, गंगा नदी पर पीपा पुल तथा सिक्स लेन पुल व सड़क आदि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, यह हम सब की जिम्मेदारी है।प्रदर्शनी अवलोकन में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर, राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्रा, राम सजीवन सरोज, अनुप गुप्ता, आनंद किशोर, अंशु गुप्ता, तरुण आर्य, भरत सरोज, झन्ना लाल गोड़, मिलन मलिक, धर्मेन्द्र गुप्ता, आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।







