Home उत्तर प्रदेश आम का पना शीतल पेय वितरण कार्यक्रम संपन्न

आम का पना शीतल पेय वितरण कार्यक्रम संपन्न

MIRZAPUR NEWS: तहसील चौराहा पर भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा तथा साहु समाज युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में  जेष्ठ के आखरी मंगलवार के उपलक्ष में राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं जरूरतमंदों के लिए आम का पना शीतल पेय का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं सेवा भाव से लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराया। गर्मी के मौसम को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को राहत प्रदान करना और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाया। भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा एवं साहु समाज युवा संघ, मीरजापुर के पदाधिकारी शशिधर साहु सभाषद फतहा ने कहा कि समाज सेवा, आपसी सहयोग और मानवता के कार्यों के माध्यम से ही संगठन की वास्तविक पहचान बनती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित जिलाअध्यक्ष राम कुमार गुप्ता तथा अनुप साहु ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सहयोग देने वाले भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा के प्रदेष सचिव  शुभम् गुप्ता , आशीष गुप्ता, भोला नाथ साहु, रवि गुप्ता, रमन साहु, देवी प्रसाद साहू, अमित गुप्ता, राजन साहु विकाश गुप्ता, संजू गुप्ता, रमा शंकर साहु, राजन गुप्ता, बाबू राम साहू, मनोज साहु, विजय साहु, प्रसन्न साहु, शशि साहु, धीरज साहु, संजू साहु , सोनू साहु, आदि को धन्यवाद दिया तथा आगे कार्यक्रम मे सहयोग की अपेक्षा किया।