Home उत्तर प्रदेश जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।