PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के बीजूमऊ निवासी छोटे लाल गौतम पुत्र बृजलाल ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ जून को रात लगभग आठ बजे उसकी चौदह वर्षीया पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गयी थी। देर रात तक किशोरी वापस नही लौटी तो परिजन परेशान हो उठे। परिजन किशोरी की तलाश कर ही रहे थे कि वह रात करीब दस बजे घर पहुंची। घर पर अपहृता ने बताया कि रायबरेली जिले के सलोन थाना के रतासो निवासी किशन पटेल उर्फ कृष्णा पुत्र प्रेमलाल उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी कृष्णा का गांव में ननिहाल है। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तब आहत पिता ने लालगंज पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।







