MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ कालीन निर्यातक मोहम्मद परवेज खान फैमिली मेंबर के साथ उमरा करके लौटे। इस दौरान समाज सेवी रिश्तेदार अहबाबो ने माला फूल पहनाकर उनका स्वागत किया। खुद्दाम ऐ हज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर हज ट्रेनर हाजी आजाद खान बापू बधाई देते हुए कहा कि परवेज भाई हम सबके बड़े भाई हैं और गार्जियन भी हैं अल्लाह ताला इनको जल्द से जल्द हज की भी सआदत नसीब फरमाए वहीं शम्सी टूर एंड ट्रेवल्स के प्रोपराइटर हाफिज अनस सिद्दीकी ने भी माला पहनाकर धार्मिक मोमेंटो देकर स्वागत किया तथा उनके हर दिल अजीत समाधि वरिष्ठकालीन निर्यातक कयूम खान ने भी गले लगा कर मुबारक बाद दिया मोहम्मद परवेज खान ने बताया कि वहां जाने के बाद मेरी दुनिया अलग लगने लगी मुझे वहां से आने का दिल नहीं कर रहा था उन्होंने बताया कि काबे में अल्लाह का जलाल और मदीने शरीफ में मुस्तफा का जमाल का अजीम मंजर देखने को मिला खूब इबादत किया गया उन्होंने बताया कि हमारी अहिल्या और भाइयों तथा जो भी साथ में 6 लोगों का घर का ग्रुप था काफी हम लोगों ने इबादत और जियारतें किया बड़ा अच्छा लगा एक तो 12 रवि अव्वल शरीफ का महीना सुहावना उन्होंने बताया कि खूब जमजम पिया और इतना अच्छा महसूस हो रहा है स्वास्थ्य को इतनी फुर्ती मिली है उन्होंने कहा कि जो भी हमारे करीबियों ने दुआएं खेर के लिए गुजारिश किया था मैंने सभी के लिए दुआ और सलाम किया खासकर अपने मुल्क हिंदुस्तान के अमन शांति मुल्क की तरक्की के लिए अल्लाह के दरबार में दुआएं मांगी इस मौके पर हिंदुस्तान के मशहूर शायर फैयाज भदोही ने भी स्वागत किया।





