Home आस्था करैली जेके आशियाना से निकाला गया सफर की नौचन्दी का जुलूस

करैली जेके आशियाना से निकाला गया सफर की नौचन्दी का जुलूस

अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के मातमदार व नौहाख्वानो ने पुरदर्द  नौहा पढ़ते हुए निकाला नौचन्दी का जुलूस
PRAYAGRAJ NEWS: जे के आशियाना करैली इमामबाड़ा मुबारक विला से माहे सफर की नौचन्दी का जुलूस अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वानो व मातमदारों ने निकाल कर हुसैन ए मज़लूम के असली शैदाई होने का अहसास कराया। मोहम्मद कुमैल सल्लामहू ने तिलावते कलाम ए पाक से मजलिस का आग़ाज़ किया तो नसीमुल हसन बिसौनवी ने सोज़ व सलाम से मजलिस को ग़मगीन बना दिया।मौलाना जौहर अब्बास ने मजलिस को खिताब किया शहादत का तज़केरा किया।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाजार के नौहाख्वानो नेयाज़ुल हसन,हाशिम बांदवी,जिब्रान रिज़वी,यासिर मंज़ूर,हैदर मेंहदी,बाक़र रज़ा (फ़ैज़),आबिद हुसैन,नाज़िर हुसैन,मिर्ज़ा शीराज़,मिर्ज़ा राहिब,कैफ,अलमदार हसनैन,मोहम्मद सादिक आदि ने ग़मगीन नौहा पढ़ते हुए नौचन्दी का जुलूस निकाला।जुलूस में शबीह ए ताबूत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम,ग़ाज़ी अब्बास का अलम व ज़ुलजनाह की शबीह साथ साथ रही जिस पर अक़ीदतमन्दों ने फूल माला चढ़ा कर अक़ीदत का इज़हार किया।वहीं महिलाओं ने ज़ुलजनाह को दुध जलेबी खिलाकर अक़ीदत के फूल चढ़ा कर मन्नत व मुरादें मांगीं।जुलूस में मौलाना मोहम्मद यूसुफ साहब,मसूद साहब,रिज़वान जव्वादी,हसनैन अख्तर,मक़सूद रिज़वी , हुसैन रज़ा,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन,बाक़र भाई ,शैदा रिज़वी ,ज़िया, नजमुल हसन,ज़ैग़म अब्बास नकवी,बाशू भाई ,हसन टाईगर,अमन जायसी,शजीह अब्बास आदि शामिल रहे।