SAHARANPUR /CHILKANA NEWS: थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजाबाद में लगभग चार महीने पहले लापता हुई युवती आरती का अब तक कोई सुराग न मिलने से गुस्साए परिजनों द्वारा लगाए गए पलायन के पोस्टरों से हड़कंप मच गया। गांव मे तनावपूर्ण स्थति को देखते हुए थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा सुरक्षा की दृस्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पलायन के मुद्दे को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी के प्रतिनिधि विकेश चौधरी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने हिंदू परिवारों के लोगों से बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि गांव से किसी का भी पलायन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कर दोषी और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के घर पर लगे पोस्टर भी उनकी रजामंदी से हटवा कर उन्हें पूर्ण रूप से संतुष्ट किया और उन्हें हर तरह से सहायता और सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया
ज्ञात हो कि करीब चार पांच माह पूर्व पाल समाज के परिवारों ने मुस्लिम युवक पर उनकी बेटी बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उनका कहना हैं कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है।







