Home उत्तर प्रदेश कंटेनर में पीछे से भिड़े बाइक सवार, दो की मौत

कंटेनर में पीछे से भिड़े बाइक सवार, दो की मौत

सैनी कोतवाली के पहाड़पुर कोदन के समीप नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह कंटेनर में बाइक सवार भीड़ गए, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव निवासी विवेक द्विवेदी पुत्र अनूप द्विवेदी 30 वर्ष अपने साथी महेवा घाट थाना क्षेत्र के टिकरा गाँव निवासी रमेश निषाद पुत्र अमृत लाल निषाद 32 वर्ष के साथ शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक से कमासिन की ओर जा रहे थे, प्रत्यदर्शियों की माने तो बाइक सवार जैसे ही सैनी कोतवाली के पहाड़पुर कोदन गांव के समीप पहुंचे तभी हाइवे किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गए हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास मौजूद लोगो की सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कंटेनर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।