Home उत्तर प्रदेश एसपी अभिमन्यु मांगलिक पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर परखी तैयारियां

एसपी अभिमन्यु मांगलिक पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर परखी तैयारियां

फिटनेस, अनुशासन और व्यवस्थाओं पर दिया विशेष जोर

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया और जवानों को अनुशासन व फिटनेस बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित परेड में पुलिस कार्यालय, यातायात शाखा एवं पुलिस लाइन के जवान शामिल हुए। एसपी ने जवानों की टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया और उसे और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता बनाए रखने के लिए दौड़ भी कराई तथा फिटनेस को ड्यूटी का अहम हिस्सा बताया। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा एवं पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और संसाधनों के बेहतर रखरखाव के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अर्दली रूम में पहुंचकर एसपी ने विभिन्न रजिस्टरों की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए और ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।