KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती एमए का एडमिशन लेने कॉलेज गई थी जिसके बाद वापस घर नहीं लौटी तो परिजनो ने खोजबीन के बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी सोमवार को एमए का एडमिशन लेने भरवारी कस्बे गई थी जिसके बाद वापस घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की, पीड़ित पिता ने अज्ञात के विरुद्ध बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







